छत्तीसगढ़-रायपुर में मां की मौत पर बिलखते बेटे ने नारायणा हॉस्पिटल पर लगाए लापरवाही के आरोप

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगा है। एक महिला की इलाज के लिए दो सितंबर को नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 10 दिनों के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने उन्हें हैदराबाद रेफर कर दिया। अस्पताल से रेफर की गई मरीज की एयर एंबुलेंस में मौत हो गई। मृतका के बेटे का आरोप है कि हॉस्पिटल की लापरवाही के वजह से उसकी मां की जान गई है।

स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हैदराबाद रेफर करने की बात कही। अस्पताल से रेड एयर एम्बुलेंस से ले जाने का सुझाव मिला। इससे मरीज के परिजन तैयार हो गए और अस्पताल के ही रेड एयर एम्बुलेंस रायपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। इसके बाद मशीन में खराबी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हुआ, जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ने लग गई। ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होने पर मरीज के परिजनों ने ऑक्सीजन मास्क लगाने की गुजारिश की, लेकिन सही समय में ऑक्सीजन नहीं मिल पाया। इसके बाद पायलट ने अन्य कर्मचारियों से कुछ बात की और 15-17 मिनट के भीतर हैदराबाद में लैंड करने वाले एयर एम्बुलेंस को रायपुर में वापस उतार लिया गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल के बाहर बवाल मच गया। महिला की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के बेटा ओम खेमानी ने बताया कि उनकी मां भारती देवी के इलाज के लिए उन्हें दो सितंबर को नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें हैदराबाद के लिए रेफर किया। ओम खेमानी ने बताया कि एयर एम्बुलेंस मशीन में तकनीकी खराबी थी। इसके बाद भी एयर एम्बुलेंस ने उड़ान भरी। इसके बाद रायपुर में वापस उतारने पर जो एम्बुलेंस उन्हें लेने आई थी, उसमें कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इससे लेकर भी उन्होंने आपत्ति जाहिर की थी।

उन्होंने बताया कि उसकी मां की बेहतर इलाज के 10 दिन तक भर्ती रखा था। उन्होंने अस्पताल में नाम पर लूट और लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में एयर एम्बुलेंस के लिए छह लाख 11 हजार रुपये का भुगतान किया गया था, लेकिन इनकी लापरवाही की वजह से जान चली गई। फिलहाल इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात की है। वहीं दूसरी ओर जब रेड एम्बुलेंस कंपनी से इस मामले में बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। परिजनों ने हॉस्पिटल और एयर एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति