सिंधी समाज के प्रख्यात संत साईं मसन्द साहिब का हुआ भव्य सम्मान

शंकराचार्य जी ने सिन्धी समाज को सिन्धीलाल गौसेवा की सलाह दी

सिंधी समाज के प्रख्यात संत साईं मसन्द साहिब का हुआ भव्य सम्मान

सिंधी समाज शंकराचार्य जी के गौ प्रतिष्ठा आंदोलन में करेगा सहयोग

   रायपुर
 ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज के दिल्ली में आयोजित चातुर्मास्य महोत्सव में शामिल होने हेतु शंकराचार्य महाराज जी के अत्यन्त प्रिय, सिन्धी समाज के प्रख्यात संत, मसन्द सेवाश्रम रायपुर (छत्तीसगढ़) के अधिष्ठाता साईं जलकुमार मसन्द साहिब जी का एक सप्ताह के लिए दिल्ली आगमन हुआ। चातुर्मास्य महोत्सव में साईं मसन्द साहिब जी को शंकराचार्य महाराज जी के करकमलों से पगड़ी, शाल, मिष्ठान, श्रीमद्भगवत गीता एवं सम्मान पत्र आदि भेंटकर सम्मानित किया गया।

          साईं मसन्द साहिब जी के दिल्ली पहुंचने पर उनके सानिध्य में दिल्ली प्रदेश के सिन्धी समाज के संत, ब्राह्मण, पूज्य पंचायतों, झूलेलाल मंदिरों, प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सिंधी पत्रकारों ने बड़ी संख्या में शंकराचार्य महाराज जी से भेंटवार्ता की और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में शंकराचार्य महाराज जी ने कहा कि देश के विकास में सिन्धी समाज का बहुत बड़ा योगदान है। आज सिन्धी पूरे देश में फैले होने पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं जो उनको सबसे विशेष बनाती है।‌

          उन्होंने सभा को देश में उनके नेतृत्व में चल रहे गौ प्रतिष्ठा आंदोलन से अवगत कराते हुए सिन्धी समाज को एक विशेष जानकारी दी कि देश में अनेक प्रकार की गायों में से एक सिन्धीलाल नस्ल की गाय भी है जो हर जगह आसानी से जीवनयापन कर लेती है। यह चारा तो कम खाती है पर दूध अधिक देती है।‌ शंकराचार्य जी ने इच्छा प्रकट की कि सिन्धी समाज इस सिन्धीलाल नाम के गाय के संरक्षण की जिम्मेदारी ले तो समस्त सिन्धी समाज को गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शंकराचार्य जी की इस सलाह को सिन्धी समाज ने सहर्ष स्वीकार किया और अनेक लोगों ने आगे आकर इस नस्ल के गौवंश के संरक्षण का वचन दिया।

          साई मसन्द साहिब जी ने अपने सम्बोधन में विगत बारह वर्षों से देश के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों तथा करीब दो सौ अन्य महान संतों के सहयोग से देश में सनातन वैदिक सिद्धांतों के आधार पर शासन स्थापित करवाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की अपनी कार्ययोजना से अवगत कराया। सभा को‌ पूज्य साईं वसणशाह दरबार के प्रमुख साईं जगदीश लाल, बड़े झूलेलाल मंदिर के वरिष्ठ सेवादार भाई सुरेन्द्र साजन, पंडित हितेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत भाटिया, वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर बलवाणी, मोहनलाल भोजवाणी,  गौसेवक राजकुमार भुराणी, युवा नेता मनोज सिंधी आदि ने भी संबोधित कर शंकराचार्य महाराज जी के गौ प्रतिष्ठा आंदोलन की सफलता में सिंधी समाज का योगदान सुनिश्चित कराने का संकल्प किया। शंकराचार्य महाराज जी ने सिंधी समाज के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति