एसीयू की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के निवर्तमान प्रमुख ने कहा-स्थानीय लीग के जरिए अंदर घुसना चाहते हैं भ्रष्टाचारी

दुबई
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के निवर्तमान प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा कि शीर्ष स्तर की क्रिकेट सुरक्षित और साफ सुथरी है लेकिन संभावित भ्रष्टाचारियों की नजर स्थानीय क्रिकेट संस्थाओं द्वारा संचालित की जा रही टी20 लीग के जरिए इस खेल में घुसपैठ करने पर है। ब्रिटेन के पूर्व पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि क्या वह किसी विशेष स्थानीय लीग या देश के संदर्भ में यह बात कह रहे थे।

मार्शल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आप जो क्रिकेट देख रहे हो वह सुरक्षित और साफ सुथरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं पूरे यकीन के साथ यह भी कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारी इस खेल में अंदर घुसने का रास्ता तलाश रहे हैं। वे निचले स्तर की फ्रेंचाइजी लीग के जरिए घुसपैठ करने की फिराक में हैं। खेल के लिए खतरा यह है कि भ्रष्टाचारी दूर नहीं जाएंगे, क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना होता है और इसके लिए वह पूरी व्यवस्था की कमजोर कड़ी के जरिए अंदर घुसने का प्रयास करेंगे।’’

मार्शल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी आईसीसी एसीयू के साथ भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट कर रहे हैं, जिससे खेल को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक समय था जबकि उन्हें गोपनीयता बनाए रखने और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर भरोसा नहीं था।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति