जानिए घर में आसानी से कैसे करें अपने पैरों की देखभाल

कभी फटी एड़ियां, कभी टैन, रूखी स्किन तो कभी गंदगी…सभी उम्र की महिलाएं पैरों की इस समस्या से परेशान ही रहती हैं। हमारे शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक हैं हमारे पैर. सबसे पहले लोगों की नजर हमारे पैरों पर जाती है। ऐसे में उनका खूबसूरत और प्रेसेंटेबल होना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे उपाय दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैरों की देखभाल कर सकतीं हैं।
 
1. शहद
शहद में भी हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। सबसे पहला फायदा तो यही है कि शहद एड़ियों को मॉइस्चराइज करता है और उन्हें मुलायम भी बनाता है। वहीं अगर आपकी एड़ियों में कोई घाव हो गया है तो शहद उसे जल्दी हील करता है।
 
कैसे करें इस्तेमाल
एक टब में गर्म पानी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डाल दें। फिर इस पानी में 8 से 10 मिनट के लिए एड़ियों को डिप कर लें। बाद में आप टॉवल या नैपकिन से पैरों को पोछ लें। अगर आप नियमित इस विधि से एड़ियों की देखभाल करती हैं, तो समस्या का समाधान भी जल्दी हो जाएगा।
 
2. रात को सोने से पहले करें मसाज
अपने पैरों को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए आप रात को सोने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह से धोएं और उसके बाद मॉइश्चाराइज क्रीम का इस्तेमाल कर के अपने पैरों कि थोड़ी देर मसाज करें। ऐसा करने से न केवल व्यक्ति को अच्छी नींद आ सकती है बल्कि पैरों को भी चमकदार बनाया जा सकता है।
 
3. प्यूमिक स्टोन
बदलते मौसम के कारण कई बार पैरों की त्वचा खुरदरी होने लगती है। त्वचा की खोई चमक वापिस लाने के लिए प्यूमिक स्टोन से पैरों की हार्ड स्किन को रगड़ें। प्यूमिक स्टोन डेड स्किन को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है।
 
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले पैरों को एक टब में गुनगुना पानी करके भिगो दें। आप चाहें, तो पानी में कोई बॉडी वॉश एड कर सकती हैं। 5 मिनट के बाद पैरों को प्यूमिक स्टोन से  सर्कुलर मोशन में रगड़ें। फिर डेड स्किन हटाने के बाद पैरों को सुखा लें। उसके बाद कोई भी क्रीम लगाकर सॉक्स पहन लें ताकि वो पैरों के लिए ज्यादा असरदार साबित हो सके।
 
4. ग्लिसरीन
ग्लिसरीन स्किन में माइश्चर को कैद करने का काम करती है। सर्दियों के दौरान पैरों को नरम, चिकना और दरार मुक्त रखने में एक ग्लिसरीन एक आसान उपाय है।
 
कैसे करें इस्तेमाल
दो ढक्कन गुलाब जल में चार ढक्कन ग्लिसरीन को मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अपने पैरों पर रगड़ें। इसके बाद सॉक्स पहनकर सो जाएं। इसे आवरनाइट रखने के बाद सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति