नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म अद्भुत के सेट पर डरावना अनुभव

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म अद्भुत के सेट पर लोगों को डरावना अनुभव का सामना करना पड़ा। सोनी मैक्स सुपरनैचुरल थ्रिलर, अद्भुत रिलीज करने के लिए तैयार है, जिसका प्रीमियर 15 सितंबर को पर होगा।

इस फिल्म के निर्देशक सब्बीर खान ने शूटिंग के दौरान अनुभव की गई एक पारलौकिक घटना का ज़िक्र किया।शूटिंग के शुरुआती 10-12 दिनों के दौरान, सीन को शूट करते हुए, कुछ डरावना घटित हुआ। जैसे ही वह 'एक्शन' कहते हैं, वैसे ही सेट पर लगी हुई लाइट्स बेतहाशा झिलमिलाने लगती थी, और सीन के कट होने की बाद ही उनका झिलमिलाना बंद होता है। हर रिटेक में, उन्हें कुछ इसी तरह का अनुभव होता है। शुरुआत में तो सभी को इस घटना पर हैरानी हुई, लेकिन फिर यह अजीबोगरीब रहस्य बन गया, और क्रू ने इस डरावने माहौल के बावजूद, इस परिस्थिति को हंसी-मजाक के मौके में बदल दिया। हर बार जब लाइट्स झिलमिलाती, तो कोई चिल्लाता अद्भुत जिससे चिंता ठहाकों में परिवर्तित हो जाती।

इस अजीब घटना को याद करते हुए, सब्बीर खान ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि वह अनुभव डरावना था। लेकिन क्रू के सेंस ऑफ़ ह्यूमर ने, खासतौर पर उन्होंने जिस तरह से 'अद्भुत' शब्द को अपनाया, इस गंभीर पल को भी खुशनुमा बना दिया, जिससे हम सभी को करीब आने में मदद मिली। तब से, हम सच्चे मायने में एक टीम बन गए। सब्बीर खान निर्देशित फिल्म अद्भुत में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म15 सितंबर को सोनी मैक्स पर रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति