’सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ का 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई,

रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म ’सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ का 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन ने 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में अपनी फिल्म सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा बनाई गई इस फिल्म को टीआईएफएफ में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म "सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव" को टफ द्वारा वर्ल्ड प्रीमियर गाला प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया था।

रीमा कागती द्वारा निर्देशित और वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव, एक छोटे शहर में रहने वाले लोगों के सपनो के बारे में एक दिल छू करने वाली फ़िल्म है। यह भारत के मालेगांव की अनोखी और रंगीन फ़िल्म मेकिंग की संस्कृति को पेश करती है। ये कहानी एक छोटे से शहर के जुनूनी शौकिया फिल्म मेकर्स के बारे में है जो पैरोडी फिल्में बनाते हैं। ये फिल्म कम्युनिटी की भावना, उनकी लगन, और सिनेमा के जरूरी जीवन के बदलाव को खूबसूरती से दिखती है।

वर्ल्ड प्रीमियर में फिल्म की कास्ट में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, मंजरी पुपला, अनुज दुहान और साकिब अयूब शामिल हुए। प्रोड्यूसर्स में ज़ोया अख्तर और रीमा कागती , लेखक वरुण ग्रोवर, नासिर शेख (लीड किरदार के लिए रीयल लाइफ इंस्पिरेशन) और प्राइम वीडियो इंडिया के निखिल मधोक भी शामिल थे। इस फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसी टैलेंटेड कास्ट अहम रोल्स में हैं।यह फिल्म 10 अक्टूबर को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इसके बाद, जनवरी 2025 में भारत और अमेरिका में थिएटर्स में रिलीज़ होगी, और उसके बाद इसे प्राइम वीडियो पर भारत और बाकी 240 देशों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति