राजस्थान-दौसा पुलिस अधीक्षक ने 4 पुलिसकर्मियों को दूसरे इलाके में अवैध वसूली पर किया सस्पेंड

दौसा.

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने लवाण थाने के चार पुलिसकर्मियों को पहले लाइन हाजिर किया और बाद में सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जब लवाण थाना अधिकारी गोपाल शर्मा छुट्टी पर थे तब इन चारों पुलिसकर्मियों का लवाण थाना इलाका छोड़कर दूसरे इलाके में बिना किसी सूचना के जाना पाया गया है।

बताया जा रहा है कि लवाण थाने के 4 पुलिसकर्मी जिसमें हेड कांस्टेबल रामबाबू बैरवा, कालू सिंह, कांस्टेबल रमेश मीणा और कजोड़ बैरवा शामिल हैं, लवाण थाना अधिकारी गोपाललाल शर्मा के छुट्टी पर जाने के बाद लवाण सीमा से बाहर तुंगा थाना सीमा में जा पहुंचे। सूत्रों की मानें तो ये चारों पुलिसकर्मी यहां अवैध वसूली के चक्कर में पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों की इस हरकत की जानकारी मिलने पर नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता को इसकी जांच सौंपी गई, जहां अभी तक जांच लंबित है लेकिन कुछ दिनों पूर्व एसपी रंजीता शर्मा के आदेश के बाद इन चारों पुलिसकर्मियों को पहले तो लाइन हाजिर किया  गया और फिर इन्हें सस्पेंड किया जाना बताया जा रहा है। उधर लवाण थाना क्षेत्र के लोगों की मानें तो जब से यहां थाने की अवैध वसूली पर लगाम लगी है, पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली के चक्कर में खुद के थाना क्षेत्र की सीमाएं पार कर डाली हैं। बहरहाल जिला पुलिस अधीक्षक ने ठोस कदम उठाते हुए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति