जेल से रिहा होने पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के बाहर आतिशबाजी करने के मामले में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने पर उनके स्वागत में उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास के बाहर पटाखे फोड़ने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली सरकार ने सोमवार को आगामी सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के बाहर आतिशबाजी करने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेशों की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी। वह पांच महीने से अधिक समय तक तिहाड़ जेल में बंद रहे। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत तो दे दी, लेकिन कुछ सीमाएं तय कीं जैसे कि उन्हें सीएम कार्यालय में प्रवेश करने और फाइल्स पर हस्ताक्षर करने से रोकना आदि। इसके अलावा प्रत्येक तारीख को ट्रायल में शामिल होंगे, जब तक कि उनके द्वारा छूट नहीं दी जाती।

CM केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद हुई थी आतिशबाजी
बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति सीबीआई के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (13 सितंबर) को जमानत मिली थी. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वो तिहाड़ जेल से बाहर निकले थे. उनकी रिहाई को लेकर आम आदमी पार्टी में जबरदस्त जश्न का माहौल दिखा. इस दौरान AAP के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर पटाखे फोड़े थे, जिसके बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए केजरीवाल सरकार और उनकी पार्टी को घेरा था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद आतिशबाजी को लेकर दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा था, "तीन दिन पहले मंत्री गोपाल राय ने पटाखे फोड़ने पर बैन लगाया था." प्रवीण शंकर ने X पर लिखा, "दिवाली पटाखों को दिल्ली के प्रदूषण का दोषी बता कर प्रतिबंध लगाने वाले गोपाल राय बताएं. यह अरविंद केजरीवाल के चेले चपाटे पटाखे कहां से ला कर चला रहे हैं? क्या आम आदमी पार्टी के पटाखों से प्रदूषण नहीं होता."

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति