कोयला ट्रेलर ने युवक को कुचला, हुई की मौत

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देर रात कोयला लोड एक तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात से चक्काजाम शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धौराभांठा में देर रात तक़रीबन 1 बजे के आसपास नीरज गुप्ता 26 साल खाना खाने के बाद अपने दुकान में सोने जा रहा था, इसी बीच ओड़िशा की तरफ से कोयला लेकर आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे भारी भरकम वाहन के पाहियों ने नीचे आकर युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रामीणों ने शुरू किया चक्काजाम
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने देर रात से ही मुआवाजे की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशीत लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

आरोपी चालक फरार
बताया जा रहा है की धौराभांठा में देर रात युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। तमनार पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। देर रात से चल रहा रहा चक्काजाम आज दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उस समय समाप्त हुआ गाड़ी मालिक की तरफ से 2 लाख रूपये एवं शासन के द्वारा तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हज़ार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई। बताया जा रहा है की मृतक युवक बीते कई सालों से तमनार थाना क्षेत्र के धौराभांठा में रहकर गैरेज दुकान चलाता था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति