अनंत चतुर्दशी पर बन रहा रवि योग का होगा निर्माण

हमारे देश में हर महीने कोई ना कोई त्योहार मनाया जाता है। जिनमें कुछ त्योहार ऐसे हैं, जिसे पूरे देश भर में मनाया जाता है, तो कुछ त्योहार ऐसे हैं जिन्हें रीजनल क्षेत्र में मनाया जाता है। हर त्योहार का अपना अलग-अलग महत्व होता है। इसके अलावा, गणेश उत्सव भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

खासकर यह महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव का समापन भी ढोल नगाड़ों के साथ किया जाता है। इन 10 दिनों के दौरान भक्त अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और विधि-विधान पूर्वक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। बता दें कि अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन होता है, जब लोग नाम आंखों से गणपति बप्पा को विदा करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि गणपति बप्पा अपने भक्तों के सारे दुख, तकलीफ, कष्ट हर लेते हैं और उनके जीवन में खुशहाली लेकर आते हैं। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार गणेश विसर्जन के दिन भद्रा और पंचक है। इसके अलावा, इसी दिन विश्वकर्मा पूजा और अनंत चतुर्दशी भी मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। आप सुबह 06 बजकर 07 मिनट से गणेश विसर्जन कर सकते हैं। इस साल गणपति विसर्जन वाले दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है जो कि सुबह 06 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त पर गणपति जी का विसर्जन करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी, क्योंकि रवि योग को लोगों के जीवन के लिए काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।

ऐसे दें विदाई
गणेश जी को विसर्जित करने के लिए लोग बड़े-बड़े तालाब में जाते हैं या फिर समुद्र में उनका विसर्जन किया जाता है। वहीं, जहां पर समुद्र या तालाब नहीं है या फिर घर से काफी दूर है, तो वहां लोग घर पर ही बाल्टी या बड़े तब में गणपति जी की मूर्ति को विसर्जित कर देते हैं। बता दें कि विसर्जन से पहले गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही फल-फूल का भोग भी लगाया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति