लखनऊ : मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 3 की छात्रा की स्कूल परिसर में हार्ट अटैक से मौत

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। तीसरी कक्षा की छात्रा की स्कूल में ही मौत हो गई। मामला महानगर के मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज का है। कक्षा 3 की छात्रा की शुक्रवार को स्कूल परिसर में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से छात्रा की मौत हुई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि घटना इंटरवल के दौरान हुई। इस मामले में बच्ची के परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई न करने की बात कही है।

विकास नगर सेक्टर- 14 में इलाके में रहने वाले शिखर सेंगर की बेटी मानवी सिंह महानगर के मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा-3 की छात्रा थी। स्कूल प्रशासन के मुताबिक इंटरवल में छात्रा मानवी सिंह टिफिन करने से पहले हाथ धोने के लिए वॉशरूम गई थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि वह कॉरिडॉर में चलते-चलते अचानक बेहोश होकर गिर गई। गिरने पर उसकी टायलेट भी निकल गई थी।

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ब्रदर मैथ्यू और स्टाफ मानवी छात्रा को फातिमा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंसिपल ब्रदर जिनू अब्राहम मुताबिक डॉक्टरों ने हृदयाघात की आशंका व्यक्त की है।

पोस्टमार्टम नहीं कराने की कही बात

स्कूल प्रशासन के मुताबिक, घटना की घटना की सूचना छात्रा के परिवारीजनों को दी गई थी। छात्रा के दादा, मां और चाचा अस्पताल पहुंचे। स्कूल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस टीम को दिखाया है। छात्रा की असामयिक मौत को लेकर शनिवार शोक जताने के लिए स्कूल बंद रहेगा। इस मामले में एसएचओ महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

एसएचओ ने कहा कि परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में छात्रा कॉरिडोर में बेहोश होकर गिरती नजर आ रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवारीजनों ने उन्हें बताया छात्रा की तबीयत खराब चल रही थी। पहले भी बहोश हो चुकी थी।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति