गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर गहरा दबाव बना, भारत के 5 राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश

नई दिल्ली
गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर गहरा दबाव बना हुआ है तथा इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसकी वजह से भारत के कम से कम पांच राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल के मैदानी क्षेत्र और ओडिशा में, 14 और 15 सितंबर को झारखंड में, 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ में और 16 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश होने का अलर्ट है।

पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में बारिश जारी रहने वाली है। इसमें से छत्तीसगढ़ में 15 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 सितंबर को बहुत भारी बारिश होगी, जबकि छत्तीसगढ़ में 14, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15-17 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा में 14, झारखंड में 14 और 15 सितंबर को बहुत अधिक भारी बारिश हो सकती है। बिहार और ओडिशा में 14 व 15 सितंबर को बहुत भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 14 सितंबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 15, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14-16 सितंबर, असम, मेघालय में 14 और फिर 18-20 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड में 14 सितंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 सितंबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप में इस हफ्ते तक बारिश जारी रहने वाली है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति