सांसद जय प्रकाश ने कहा- जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै, तो मैं ही लगा लूं, फेर दाढ़ी क्यों रखूं, सोशल मीडिया पर वायरल

कैथल
हरियाणा में महिलाओं को लेकर कांग्रेस सांसद जय प्रकाश का एक ओर दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सांसद जय प्रकाश ने कहा कि जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै, तो मैं ही लगा लूं। फेर दाढ़ी क्यों रखूं। वहीं महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के विवादित बयान पर संज्ञान लिया। अब महिला आयोग जयप्रकाश को नोटिस जारी करेगा। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु ने कार्रवाई करने की बात कही। रेणु बोली चुनाव के चलते जो इस तरह की भाषा का प्रयोग करते है, उनके घर में भी इसी तरह का माहौल होगा। बेटियों के अपमान करने वाले सांसद के बेटे को कोई भी कैथल जिले की बेटी वोट न दें।

किरण चौधरी वारिस नहीं हो सकती
बता दें कि हिसार सांसद जय प्रकाश ने अपने बेटे विकास सहारण के नामांकन के दिन रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया था और उसी दौरान मंच से विवादित बयान दिया गया था। इससे पहले पूर्व महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। वहीं बंसीलाल की विरासत को लेकर भी जेपी ने कहा था कि देश पुरूष से चलता है, किरण चौधरी वारिस नहीं हो सकती।

ढुल खाप ने की पंचायत
वहीं विवादिन बयान को कांग्रेस की कलायत से नेता श्वेता ढुल और अनीता ढुल से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि ढुल खाप की ओर से इस विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें मौजूद सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार सामने रखे गए, परंतु कोई निर्णय निकल कर सामने नहीं आया। जिसको देखते हुए रविवार को फिर से ढुल खाप ने पंचायत बुलाई है। ढुल खाप की ओर से रविवार को आयोजित की जाने वाली पंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता हैं। क्योंकि कलायत विधानसभा में ढुल खाप के 6 बड़े गांव लगते है। अगर ढुल खाप की ओर से विवादित बयान को लेकर विरोध किया गया, तो सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण की मुश्किलें बढ़ सकती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति