राजस्थान में एकादशी पर निकली यात्रा पर पथराव के बाद माहौल गर्म, तनाव के बाद बाजार बंद

जयपुर
राजस्थान में शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर निकली यात्रा पर पथराव के बाद माहौल गर्म हो गया। अचानक हुए पथराव से भगदड़ मच गई और बाजार बंद हो गया। यात्रा भी रोक दी गई। उधर, बड़ी संख्या में एकत्रित भीड़ ने पथराव करने वाले दूसरे संप्रदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर भाजपा विधायक भी पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने तक यात्रा नहीं निकालने की बात कही। वह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। कस्बे में फिलहाल शांति है। पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।

करीब 20-25 मिनट तक हुआ पथराव
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यात्रा जैसे ही बाजार में पहुंची, एक स्थान पर कुछ लोगों ने आवाज लगाई कि रोको इसे और इसके बाद पथराव हो गया। पथराव करीब 20-25 मिनट तक हुआ, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।

इस शहर में भी हुआ था पथराव
इससे पहले बिहार के नालंदा में पुलिस टीम पर हमला की घटना हुई थी। हाल ही में चेरो ओपी थाना की पुलिस को सूचना मिली कि चेरो गांव में शराब का धंधा हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची और छापेमारी करने लगी। इसके बाद गांव के कुछ बदमाशों ने पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति