छत्तीसगढ़ से कार चोरी कर वह फंस गया हैदराबाद निवासी चोर

रायपुर

हैदराबाद निवासी कार चोर अनिल कुमार राठौर हैदराबाद से लगभग एक हजार किलोमीटर तक लग्जरी कार चलाकर मध्यप्रदेश के धार से अपने दोस्तों को लेकर कार की चोरी करने पड़ोसी राज्यों में जाता था, लेकिन छत्तीसगढ़ से कार चोरी कर वह फंस गया और पुलिस ने कार को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसके अन्य साथी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। आरोपी के पास से कार और गहने-जेवरात पुलिस ने बरामद किए है।

सुनील कुमार अग्रवाल ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कचना स्थित हमिंग कोटरी में रहता है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 24 अगस्त को सुबह 10 बजे वह अपने परिवार के साथ भोरमदेव कवर्धा दर्शन गया था। 25 अगस्त को वापस घर आया तो देखा की घर के अंदर हाल में खिड़की का लोहे का ग्रील नहीं लगा है। कांच टूटा हुआ है। कमरे में अंदर का सारा समान बिखरा पड़ा है। अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात और नकद रकम नहीं थी। इसी तरह हरीश कुमार जांगड़े ने भी थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हमिंग कोटरी कचना में रहता है। 23 अगस्त को शाम 6 बजे अपने परिवार के साथ ग्राम- नेवारी कवर्धा गया हुआ था।

वापस आया तो देखा घर के हाल में लगे दरवाजा का ताला कुंडी सहित टूटा हुआ था। जेवर व नकदी चोरी किया गया था। पुलिस चोरी के बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। बाहरी गिरोह पर शक हुआ। इसी दौरान मामले में आरोपह की कार की पहचान हुई जो हैदराबाद निवासी अनिल कुमार राठौर की थी। जिस पर पुलिस ने अनिल कुमार राठौर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर रायपुर लाया जहां उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति