कोटा में नाबालिग को निर्वस्त्र कर नचाया, जमकर पीटने के बाद करंट का झटका दिया, बच्चे से जबरन खुद को चोर कहने को कहा

जयपुर
राजस्थान के कोटा में तार चोरी के आरोप में आठ साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर नृत्य कराया गया, जूते से पिटाई की गई और करंट भी लगाया गया। घटना का वीडियो शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ तो पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने जांच का आदेश दिया। महावीर नगर और आरकेपुरम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वीडियो कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम के सामने जीएडी सर्किल के गणेश मेले का है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा बुधवार रात को गणेशोत्सव में गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे छह युवकों ने उस पर तार चोरी का आरोप लगाया। उसने इन्कार किया, लेकिन युवकों ने उसके कपड़े उतरवा दिए और जबरन नचवाया।

बच्चे से जबरन खुद को चोर कहने को कहा
आरोपित युवकों ने ही घटना का वीडियो बनाया और वायरल किया। उन्होंने बच्चे को करीब छह घंटे तक प्रताड़ित किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक बच्चे से कह रहे हैं कि तुम बोलो कि मैं चोर हूं, मैंने तार चोरी किया है। स्वजनों का आरोप है कि बच्चे को बिजली का करंट भी लगाया गया। उसे उन्होंने गुरुवार सुबह करीब छह बजे छोड़ा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति