अब भारतीय खिलाड़ी बड़े मंच पर नहीं डरते हैं और निर्भीक होकर खेलते हैं : पोंटिंग

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। पोंटिंग ने कहा है कि विराट की आक्रामक कप्तानी में ही भारतीय टीम में बदलाव आया था। उनके दौर में खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे भारतीय टीम को विदेशी धरती पर भी खासी सफलता मिली है क्योंकि अब भारतीय खिलाड़ी बड़े मंच पर नहीं डरते हैं और निर्भीक होकर खेलते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

 उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 40 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि 17 हारे हैं वहीं 11 टेस्ट ड्रॉ रहे। कोहली की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर कठिन हालातें में सफलता हासिल की है। पोंटिंग ने टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के योगदान की भी सराहना की। द्रविड़ ने टी20 विश्व कप में जीत के बाद अपना पद छोड़ दिया था। पोंटिंग ने कहा, ‘विराट की कप्तानी की शुरुआत की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई और द्रविड़ ने पिछले चार साल इसे जारी रखा।

कोहली जैसे खिलाड़ी का टीम पर प्रभाव बहुत शानदार पड़ा है। विराट की कप्तानी में ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी। इसके अलावा टीम ने अन्य स्थानों पर भी कुछ यादगार जीत दर्ज की। कोहली ने कप्तानी में अपनी आक्रामकता से सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय टीम विदेशों में भी जीत सकती है और जब वह टीम में नहीं थे तब भी उनका आत्मविश्वास टीम पर हावी रहा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति