एम्स में पदस्थ डॉ. अंशुल राय की ‘जबड़े की सर्जरी’ तकनीक को केंद्र सरकार की ओर से कॉपीराइट प्रदान किया गया

भोपाल

 एम्स भोपाल के में दंत चिकित्सा विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ अंशुल राय द्वारा विकसित 'सेजाइटल स्प्लिट आस्टियोटॉमी' तकनीक के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्द्धन विभाग द्वारा कॉपीराइट दिया है। 'सेजाइटल स्प्लिट आस्टियोटॉमी' एक प्रकार की जबड़े की सर्जरी है, जिसमें निचले जबड़े को ऊपरी जबड़े से अलग किया जाता है। फिर उसे आगे या पीछे ले जाकर फिर से जोड़ा जाता है। यह सर्जरी दांतों और जबड़े का आकार ठीक करने में सहायक होती है।

डॉ. राय ने बताया कि विकृत चेहरे वाले मरीजों के लिए सर्जरी की यह तकनीक एक वरदान के रूप में साबित होगी। यह तकनीक न केवल शारीरिक रूप से उन्हें सुधारने में मदद करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मददगार होगी।

लगेगा कम खर्च
एम्स भोपाल प्रदेश का एकमात्र सरकारी अस्पताल है, जहां बहुत की कम खर्चे में आर्थोग्नेथिक सर्जरी (फेसियल एस्थेटिक) सर्जरी की जाती है। डॉ. राय द्वारा इसी तकनीक का एक और मॉडिफिकेशन 2021 में ब्रिटिश जर्नल आफ ओरल एंड मैक्सिलोफेसिअल सर्जरी लंदन में प्रकाशित किया जा चुका है। डॉ. राय ने बताया कि जिन लोगों के चेहरे में कोई विकृति होती है, वो लोग बाहर जाने से कतराते हैं, उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है। उन्हें भोजन करने में भी परेशानी होती है।

डा. अंशुल का यह अभी तक का 25वां और वर्ष का 17वां कॉपीराइट है। उन्होंने बताया कि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में यह सबसे बड़ी सर्जरी होती है। इसमें आठ से लेकर दस लाख रुपये तक खर्चा होता है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह ने कहा कि इस तकनीक से कई लोगों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति