मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जायेंगे बहराइच

बहराइच
नेपाल की पहाड़ियों में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश का असर इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दिखाई पड़ने लगा है. जिले की दोनों प्रमुख नदियां घाघरा और सरयू में पिछले 24 घंटे के दौरान छोड़े गए लगभग 10 लाख से अधिक क्यूसेक पानी से जिले की तीन तहसीलों के चार दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. सबसे बड़ी मुसीबत बहराइच के महसी तहसील इलाके के आदमखोर भेड़िया प्रभावित औराही, सिसईया चूड़ामणि और जानकी नगर गांवों की है, जहां पिछले दो माह से आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की दो दर्जन से अधिक टीमें कांबिंग व सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इस इलाके के लोग एक तरफ भेड़िए के आतंक के चलते अपनी नींद और सुकून गायब कर चुके हैं. वहीं, गांवों में घुसे बाढ़ के पानी से उन्हें दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांव के लोग पिछले छह महीने से आदमखोर भेड़ियों की दहशत के साए में जी रहे हैं. पिछले छह माह के दौरान इस इलाके में आदमखोर भेड़ियों के पांच दर्जन से अधिक छोटे-बड़े हमले हुए हैं, जिसमें एक महिला समेत 9 बच्चों को अपनी जान गवानी पड़ी है.

हालांकि, पांच भेड़ियों को पकड़ने में वन विभाग को सफलता भी मिल चुकी है, लेकिन भेड़ियों के इस झुंड का 'अल्फा' भेड़िया जिसे आदमखोर बताया जा रहा है वह वन विभाग की पकड़ से अभी भी बाहर है और लगातार हमले कर रहा है. पिछले चार दिनों के दौरान भेड़िए के हमले में अलग-अलग गांवों के तीन बच्चों समेत पांच लोगों को बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.

महसी तहसील के एसडीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि इलाके में बाढ़ से कोई बड़ी समस्या नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा की महसी तहसील के गोलागंज, टिकुरी, औराही समेत मांझा इलाके के कुछ मजरों में बाढ़ का पानी जरूर पहुंचा है, लेकिन इससे कोई बड़ी मुसीबत नहीं हुई है. वहीं, भेड़ियों के आतंक प्रभावित औराही व जानकी नगर के कुछ मजरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, लेकिन इससे कोई अभियान प्रभावित नहीं होगा.

सीएम योगी पहुंचेंगे बहराइच
भेड़ियों की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश के वन मंत्री अरुण सक्सेना समेत जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री संजय निषाद दो बार जिले का दौरा करने के साथ बड़ी बैठक कर इस अभियान की समीक्षा कर चुके हैं. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 3.30 बजे बहराइच के महसी तहसील के सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचेंगे. उनके कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी उपरोक्त कार्यक्रम का हिस्सा होंगे. जिले में सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति