राज्यपाल ने माना कैंप के नवीन वृद्धाश्रम का अवलोकन किया

रायपुर

राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को माना कैंप में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवीन वृद्धाश्रम का अवलोकन किया। वहां रहने वाले वृद्धजनों से बात चीत की और उनका हाल-चाल जाना। राज्यपाल डेका ने बुजुर्गों से बात-चीत के दौरान कहा कि समाज का वर्तमान परिदृष्य आधुनिक सभ्यता की देन है।

रोजगार के लिए बच्चे अपने माता-पिता से दूर रहते है जिससे बुढ़ापे में बुर्जुग अकेले हो जाते है, जो बच्चे साथ है उनके पास भी बुजुर्गों के लिए समय नहीं है। कई लोगों को बुढ़ापे में अपना जीवन यापन करने में भी दिक्क्त होती है। आज के समय में भारतीय मूल्यों को बनाये रखने में दिक्कत हो रही है। इसलिए वरिष्ठजन अपना हौसला बनाये रखें तथा आनंद से जीवन गुजारें। आपके साथ सरकार और समाज है, अपने को अकेला न समझें। उन्होंने कहा कि यहां निवास करने वाले वृद्धजनों को कोई समस्या हो तो उन्हें भी बता सकते है।

डेका ने वहां उपस्थित सभी वृद्धजनों के पास जा कर उन्हें कम्बल, फल और मिठाई वितरित की। कैंप में निवास करने वाली विस्थापित परिवारों की वृद्ध महिलाएं जो वर्तमान में अकेले निवास कर रही हैं उनसे डेका ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना तथा उपस्थित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने कहा। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, आश्रम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति