छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चोर गिरोह के 9 आरोपियों सहित 16 लाख का सामान जब्त

कबीरधाम.

कबीरधाम पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपियों के पास से करीब 16 लाख 99 हजार 700 रुपए कीमत के सामान जब्त किए गए है। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पोंड़ी का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इसी माह 9 सितंबर को एक राइस मिल के मालिक चंद्रकांत चंद्रवंशी ने पुलिस चौकी पोंड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उनके मिल से 80 बोरी धान चोरी हुआ है।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया गया। जांच के दौरान राइस मिल में लगे सीसीटीवी का अवलोकन करने पर एक पिकअप वाहन 7 सितंबर की रात तीन बजे मिल के अंदर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्राम मानिकपुर का ईश्वर चंद्रवंशी अपने बाइक से दो व्यक्ति मिल की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इन्हे संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ किया। तब इन लोगों ने बताया कि मिल में चोरी करने के लिए ग्राम पोंड़ी के शिवकुमार लांझी से डूप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करना किया है। ईश्वर चंद्रवंशी के निशानदेही पर अन्य आरोपी मनहरण चंद्रवंशी, यशवंत चंद्रवंशी, तिलक साहू, नंदू केवट, सुनील चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, देवकुमार साहू, दुर्गेश साहू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूर्व में कई चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया है। इनके निशानदेही पर चोरी किए गए 174 बोरी धान 69.6 क्विंटल कीमत 1 लाख 39 हजार 200 रुपए, दो पिकअप वाहन कीमत 13 लाख रुपए, 8 नग मोबाइल को जब्त किया गया है। सभी 9 आरोपी को आज देर शाम को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति