नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को समनापुर पुलिस ने 24 घण्टो में किया गिरफ्तार

डिंडौरी
पीडिता के द्वारा आरोपी सतीष उर्फ सन्नी सैयाम पिता लखन सैयाम निवासी ग्राम (सलैया) अण्डई थाना समनापुर के द्वारा दुष्कर्म (बालात्कार) अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना समनापुर में अपराध क्रमाँक 390/2024 धारा धारा 332,64(1), 64(2), 65(1) बीएनएस, 66E, 67, 67B सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम, 3, 4, 5l, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

 कायमी उपरान्त मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक   के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,  पुरूषोत्तम मरावी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बजाग जिला डिण्डौरी के मार्गदर्शन में निरी. कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी समनापुर एवम टीम ने आरोपी सतीष उर्फ सन्नी सैयाम निवासी ग्राम सलैया अण्डई थाना समनापुर जिला डिण्डौरी का पता तलाश हेतु रवाना होकर आरोपी के घर  पर पता तलाश की गई जो आरोपी सतीष उर्फ सन्नी सैयाम घर पर उपस्थित मिला जिसके परिजनो को घटना के संबंध में बता कर पूछताछ हेतु थाना लाया गया ।

आरोपी सतीष उर्फ सन्नी सैयाम पिता लखन सिंह सैयाम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम (सलैया) अण्डई थाना समनापुर जिला डिण्डौरी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपी अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा गिरफ्तारी जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया । उक्‍त घटना के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

इनकी रही महत्वपूर्ण  भूमिका
थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती , उपनिरी. पारस यादव, प्रआर. 365 भारत लाल बसन्त, आर. 78 सियाराम मरकाम, महिला आर. 404 इन्द्रमाला मसराम , चालक आर. 382 हेमन्त नखाते की सराहनीय भूमिका रही है ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति