छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में ट्रेलर की टक्कर से एक दोस्त की मौत और दूसरा गंभीर घायल

जांजगीर चांपा.

अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे- 49 पर कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक शिव कुमार कर्ष की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं, दूसरा युवक संत दास मानिकपुरी का पैर बुरी तरह से कुचल गया। जानकारी अनुसार शनिवार की शाम को ग्राम झलमला गांव के रहने वाले दो दोस्त संत दास मानिकपुरी और शिव कुमार कर्ष बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।

इस दौरान नेशनल हाइवे- 49 ओवरब्रिज के ऊपर कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने तेज रफ्तार से बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवकों को  40 मीटर तक घसीटा, जिससे दोनों ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गए। मौके पर शिव कुमार कर्ष की मृत्यु हो गई। वहीं, संत दास के का पैर बुरी तरह से कुचल गया और सिर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल युवक संत दास को सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। ट्रेलर वाहन चालक मौके पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया है। वाहन को पुलिस ने जब्त किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति