मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार पुलिस व्यवस्था है चाक-चौबंद, पूरे प्रदेश में पुलिस की जारी है सघन चैकिंग

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में आगामी त्यौहार हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश के सभी जिलों और थाना/चौकी स्तर तक पुलिस पुरी तत्परता और सजगता से कार्य कर रही है।

चप्पे-चप्पे पर हैं सजग निगाहें
पूरे प्रदेश में डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के दौरान दिए गए निर्देशों का शब्दशः पालन सुनिश्चित करते हुए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन आदि से निगरानी साथ ही सूचना तंत्र ग्रास रूट लेवल तक पूरी तरह सक्रिय किया गया है।सभी स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन हो चुका है एवं लगभग सभी जगहों पर जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थलों आदि का निरीक्षण कर पर्याप्त व्यवस्था संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कर ली गई है।गत् दिवस फ्लैग मार्च भीआयोजित किया गया ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो साथ ही आपराधिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न हो।

पुलिस का चल रहा है सघन चैकिंग अभियान
सभी आयोजनों के दौरान पूरे प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था स्थापित रहे इसकी सुनिश्चितता के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा सघन चैकिंग जारी है। संदिग्ध व्यक्तियों, संवेदनशील स्थलों, वाहनों,लाज, होटल, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की चौकस निगाहें हैं। पुलिस द्वारा इन स्थानों पर चैकिंग भी सतत् की जा रही है।

सोशल मीडिया पर है कड़ी निगरानी,24*7डेडिकेटेड टीमें लगाई गई हैं
पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए मैदानी स्तर तक पुलिस की डेडिकेटेड टीमें बनाकर 24*7गहन निगरानी सुनिश्चित की गई है।किसी भी तरह की अफवाह, आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति