वेट लॉस ही नहीं इन कारणों से भी लें सुबह खाली पेट घी

घी एक इम्यूनिटी बूस्टर फूड है। ये ओमेगा-3 से भरपूर होता है और ब्रेन ही नहीं शरीर के तमाम अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। रोजाना दाल या चावल के साथ 1 चम्मच घी खाना शरीर की ताकत बढ़ाता है और बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा घी के सेवन से दिमाग तेज होता है और कई बार गाय का घी तो कंजेशन कम करने में भी मददगार है। लेकिन, सुबह खाली पेट घी खाने से क्या होता है और इसका सेवन कैसे करें। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

डाइजेशन तेज करता है
खाली पेट घी खाने से आपके पेट का अग्नि तत्व बढ़ता है और ये डाइजेशन को तेज करता है। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर आपको कई बीमारियों से बचाता है। जैसे मोटापा, कब्ज और आंत से जुड़ी परेशानियां। इसके अलावा ये पेट की लेयरिंग को भी हेल्दी रखता है और अल्सर जैसे रोगों से भी बचाता है। इनके तमाम गुण वेट लॉस में भी मददगार हैं।

स्किन को हाइड्रेट करता है
अगर आप एक ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो खाली पेट घी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये आपकी स्किन में हेल्दी फैट को जोड़कर ड्राई स्किन, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचाव में मददगार है। इससे स्किन अंदर से चमकती है और हेल्दी रहती है।

खाली पेट घी खाना जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। ये जोड़ों के बीच नमी को बहाल करता है और फिर जोड़ों की गति को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये जोड़ों के बीच खिंचाव को कम करता है, जिससे हड्डियों के बीच घर्षण नहीं होती। इस प्रकार से ये जोड़ो में सूजन, दर्द और कट-कट की आवाज जैसी दिक्कतों को भी रोकने में मदद करता है।

खाली पेट घी कैसे लें
खाली पेट घी खाने का सबसे सही तरीका ये है कि आप घी को पिघलाकर एक चम्मच खाकर पानी पी लें। आप गुनगुना पानी में घी मिलाकर भी ले सकते हैं जो कि सबसे कारगर तरीका है।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति