राजस्थान के पूर्व मंत्री किरोड़ी ने DOIT के 10 बड़े घोटालों के सौंपे सबूत

जयपुर.

राजस्थान की सियासत में रविवार को एक बड़ा घटनाक्रम हुआ। सरकार से इस्तीफा दे चुके कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मौजूदा सरकार के फाइनेंस सेक्रेट्री  IAS अखिल अरोड़ा सहित  DOIT के अन्य अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। मामले में पूर्व में जांच एजेंसी ACB ने अखिल अरोड़ा के खिलाफ सरकार से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 17-ए के तहत अनुसंधान की अनुमति के लिए सरकार को चिट्ठी खिली थी।

किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा के भरोसेमंद मंत्री जवाहर सिंह बेड़म को ज्ञापन सौंप कर अखिल अरोड़ा सहित DOIT के अन्य कई अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग की। ज्ञापन में डॉ. किरोड़ी ने इन सभी अफसरों के खिलाफ पूर्व में ACB को परिवादी टीएन शर्मा की ओर से सौंपे गए सबूतों की कॉपी भी सौंपी। उन्होंने ज्ञापन में एसीबी में दर्ज परिवाद सख्ंया 403/2019 एवं 19/2020 का हवाला देते हुए बताया कि उक्त परिवादों पर जांच के लिए एसीबी ने सरकार से अनुमति मांगी लेकिन पूर्व सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। गौतरलब है कि ACB का यह पत्र अब पिछले 9 महीनों से मौजूदा सरकार के पास जांच की अनुमति के लिए पेंडिंग है।

किरोड़ी बोले जिनके खिलाफ मैं धरने पर बैठा, उन पर FIR हो
डॉ. किरोड़ी ने ज्ञापन में वीडियो वॉल टेंडर, ई-मित्र मशीन घोटाला, फाइबर ऑप्टिक केबल घोटाला, ट्रेवलिंग अलाउंस घोटाला, राजनेट घोटाला, मेन पावर घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से टेंडर लेने का घोटाला और अन्य दूसरे घोटालों का जिक्र करते हुए लिखा कि इन मामलों में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए वे पिछली सरकार में 3 दिन तक अशोक नगर थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। लेकिन पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने इसके लिए जांच की अनुमति नहीं दी। डॉ. किरोड़ी बोले लॉकर्स में सोना मिलने का जिक्र प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी सभाओं में किया, अब बीजेपी सरकार है इसलिए FIR होनी जरूरी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति