हरियाणा को मिली एक और लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात, भिवानी से यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चलेगी

भिवानी
हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पश्चिम रेलवे इंदौर से भिवानी के बीच अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है, जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इंदौर से ट्रेन का संचालन 13 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा जबकि भिवानी से यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर- भिवानी स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 29 दिसंबर के बीच हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार शाम 7.20 बजे इंदौर से चलकर हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार दोपहर 1.05 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में भिवानी- इंदौर स्पेशल ट्रेन तय अवधि में हर मंगलवार और शनिवार दोपहर 2.50 बजे भिवानी से रवाना होकर बुधवार और रविवार सुबह 7 बजे इंदौर आगमन करेगी. आईसीएफ कोच से चलने वाली ट्रेन में एसी श्रेणी के अलावा स्लीपर और सामान्य श्रेणी समेत 22 कोच लगाए जाएंगे। बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, दौंड, अलवर और रेवाड़ी समेत अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति