मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दो दिन बाद इस्तीफे के ऐलान पर BJP का केजरीवाल से सवाल, तुरंत इस्तीफा क्यो नहीं

नई दिल्ली
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दो दिनों के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत इस्तीफा ना देने पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल को इस्तीफा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे की मोहलत क्यों चाहिए?

'क्यों चाहिए 48 घंटे का समय?'
रविवार को केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद से भाजपा लगातार हमलावर नजर आ रही है। इस दौरान भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर कई सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेता सुधांशू त्रिवेदी ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान और उसके लिए दो दिन बाद इस्तीफा देने पर सवालिया निशान खड़ा किया है। सुधांशू त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल को इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का समय क्यों चाहिए?

'जेल से क्यों नहीं दिए इस्तीफा?'
कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर केजरीवाल ने सुप्रीम का दरवाजा खटखटाया था। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान भाजपा ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग की थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी। जमानत मिलने के दो दिन बाद ही केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। अब भाजपा ने उनके इस फैसले की टाइमिंग पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा नेता सुधांशू त्रिवेदी ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि केजरीवाल ने जेल में रहते हुए इस्तीफा क्यों नहीं दिया? त्रिवेदी ने केजरीवाल के इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि क्या बाहर आकर केजरीवाल कुछ सेटल करना चाहते थे, इसलिए जेल के अंदर से इस्तीफा नहीं दे रहे थे?

'AAP का दंगल संभालना हो रहा मुश्किल?'
केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर सवाल खड़ा करते हुए सुधांशू त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर फूट की स्थिति बन गई है। इसे संभालने के लिए ही केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया है। त्रिवेदी का कहना है कि आम आदमी पार्टी के लिए अपने नेताओं कों संभालना मुश्किल हो रहा है। इसी विवशता में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति