प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंचे, उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा- JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया

जमशेदपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड पहुंचे हैं। उन्होंने छह वंदे भारत समेत राज्य को कई बड़ी सौगात दी। जमशेदपुर में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है। उन्होंने झामुमो से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर भी बयान दिया है। दरअसल, पीएम मोदी और चंपाई सोरेन पहली बार एक साथ मंच साझा कर रहे हैं।

JMM में घुसा कांग्रेस का भूत
पीएम मोदी ने कहा कि 'कट्टरपंथी झारखंड को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चे के भीतर भी घुस गए हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है तो तुष्टीकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले यह लोग दलित आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल JMM का भी हो रहा है। इसलिए हमें एक बार साफ-साफ समझनी होगी कि झामुमो और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। यह दल सिर्फ मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। इसके लिए झारखंड के हर एक नागरिक को एकजुट होना होगा। भाजपा को मजबूत करना होगा। साथियों वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं होते। झामुमो सरकार के 5 साल का कार्यकाल इसका सबूत है। वोट लेने के लिए लोग आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन झामुमो के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है।'  

चंपाई सोरेन पर भी बोले पीएम मोदी
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के जेल से निकलने के बाद चंपाई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में चंपाई भाजपा में शामिल हो गए। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'आज झारखंड का गरीब आदिवासी पूछ रहा है… क्या चंपाई सोरेन जी आदिवासी नहीं थे? क्या वह एक गरीब परिवार से नहीं आते थे? लेकिन जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया, जिस तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी कब्जाने के लिए उन्हें अपमानित करके हटाया गया, उससे हर गरीब आदिवासी के दिल को गहरी चोट पहुंची है।'  

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि झामुमो ने पेट्रोल-डीजल देने की योजना का वादा किया था। आप में से किसी को पेट्रोल डीजल मिल रहा है क्या? नहीं मिल रहा ना? क्योंकि यह योजना भी झूठा दिलासा था। उसे भी दो महीने में बंद कर दिया गया। अभी ये महिलाओं को पैसे देने के नाम पर गरीबों को फंसाने के लिए नए-नए तिकड़म लग रहे हैं। इसलिए आपको ऐसे धोखेबाजों को सरकार से बाहर निकलना है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति