महिला के साथ ह्या e-SIM फ्रॉड, लगाया 27 लाख रुपये का चूना

नई दिल्ली
नोएडा की एक महिला के साथ e-SIM जनरेट करने के नाम पर साइबर ठगी का मामला आमने आया है. यहां नोएडा के सेक्टर-82 की निवासी ज्योत्सना भाटिया (44 वर्ष) के बैंक खातों से साइबर ठगो ने करीब 27 लाख रुपये उड़ा लिए. पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, सेक्टर-36 नोएडा में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना 31 अगस्त 2024 को हुई. उस दिन ज्योत्सना को एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने एयरटेल के नाम से E-SIM सुविधा का उपयोग करने के बारे में बताया.

मोबाइल नंबर हुआ डिएक्टिवेट
कॉलर ने उन्हें एक कोड प्राप्त करने और उसे मोबाइल में दर्ज करने का सुझाव दिया, जिसके बाद उनका मोबाइल डिएक्टिवेट हो गया. इसके बाद कॉलर ने नया SIM भेजने का वादा किया, जो नहीं आया.

Airtel कस्टमर केयर से संपर्क किया
इसके बाद विक्टिम ने एयरटेल कस्टमर केयर से संपर्क किया और उनके मोबाइल नंबर को दोबारा एक्टिव कराने का प्रयास किया. हालांकि, इसी दौरान, उनके बैंक खातों से बड़ी रकम निकाली जा चुकी थी. पीड़ित को HDFC Bank से तीन ईमेल प्राप्त हुए, जिसमें उनके खाते से 70,000 निकाले गए थे. जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपने बैंक खातों को ब्लॉक कराया.

FD तोड़ी और लोन लिया
ज्योत्सना ने पाया कि धोखेबाजों ने उनके सभी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी तोड़कर, उनमें मौजूद रुपयों को निकाल लिया. इसके साथ उनके नाम पर एक्सिस बैंक से 7.40 लाख रुपये का लोन लिया, जो उन्होंने नहीं बल्कि साइबर क्रिमिनल्स ने लिया.

साइबर सेल में दर्ज कराई कंप्लेंट
ज्योत्सना ने घटना के तुरंत बाद साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज की. उनकी शिकायत के अनुसार, धोखेबाजों ने उनके मोबाइल बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच प्राप्त कर ली थी और उनके ईमेल और बैंकिंग विवरणों को बदल दिया था.

लोन कैंसिल कराने की मांग रखी
ज्योत्सना ने अपनी शिकायत के साथ बैंक स्टेटमेंट और अन्य जरूरी दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं और कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अपने बैंक खातों से निकाली गई राशि वापस दिलाने और एक्सिस बैंक द्वारा जारी किए गए अवैध लोन को रद्द करने की भी अपील की.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
नोएडा साइबर क्राइम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की बात कही है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है उसके बाद टीम का गठन कर दिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति