पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे उज्जैन

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वर्गीय पिता सेठ पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज उज्जैन पहुंचे। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सीएम से भेंट कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी वहां मौजूद रहे।

दरअसल, बीते मंगलवार (3 जनवरी) को सीएम डॉ. मोहन के पिता पूनमचंद यादव का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिससे पूरे परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। Lalluram.com और न्यूज़ 24 एमपी-सीजी के चेयरमैन नमित जैन भी आज उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की और उनके पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेठ पूनमचंद यादव को समाज में उनकी सादगी और निष्ठा के लिए जाना जाता था, और उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सीएम डॉ यादव के परिवार के प्रति संवेदनाओं का सिलसिला अब भी जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति