जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर अग्रवाल, मरीजों का जाना हालचाल

गरियाबंद

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दी गई नसीहत का असर होता प्रदेश के कुछ जिलों में नजर आ रहा है. गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बीती रात बिना किसी सूचना के जिला अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ मरीजों का हालचाल जाना. वहीं दवाई दुकानों के बंद मिलने पर नाराजगी जताई.

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लगभग एक घंटे तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों, स्टोर रूम, ड्रेसिंग कक्ष, ओटी एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से जिला अस्पताल में प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. साथ ही ड्यूटी चार्ट मांग कर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति की भी जानकारी ली.

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए, जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो. उन्होंने इमरजेंसी ड्यूटी चार्ट सामने लगाने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को आसानी से जानकारी मिल सके. इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना. साथ ही उनके परिजनों से इलाज की व्यवस्था एवं डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली. इसके अलावा भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन बारे में भी पूछा.

निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र और धनवंतरी मेडिकल स्टोर रात में बंद पाया गया. इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई. साथ ही स्टोर रूम में भी दवाई अव्यवस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थित करने के निर्देश दिए. इस दौरान एसडीएम राकेश गोलछा सहित डॉ. हरीश चौहान एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे.

कलेक्टर अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए सफाई करने के निर्देश दिए. साथ ही गलियारों के आसपास उग आए घास की सफाई करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने शौचालयों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को अव्यवस्थाओं का सामना ना करना पड़े.

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए रात में 2 डॉक्टरों की ड्यूटी लगवाने के निर्देश दिए. जिससे रात्रि में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके. उन्होंने पार्किंग एरिया का निरीक्षण कर पार्किंग को व्यवस्थित एवं परिसर में पर्याप्त लाइटिंग करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने एनआरसी रूम का भी अवलोकन किया. गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए संचालित एनआरसी में भर्ती बच्चों को प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया. कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी लेकर अस्पताल एवं मरीजों की सुरक्षा में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति