आभूषण बनाने की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी 193 ग्राम सोना टंच कराने के लिए ले गया, बिगड़ी नियत

भोपाल
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आभूषण बनाने की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी 193 ग्राम सोना टंच कराने के लिए ले गया। नीयत बिगड़ने पर उसने सोना अपने घर ले जाकर छिपा दिया था। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने सोना बरामद कर नौकर को हिरासत में ले लिया है। बरामद सोना की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम ने बताया कि सर्राफा बाजार निवासी प्रशांत मंगल की मंगलश्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनके पास छोला मंदिर क्षेत्र में रहने वाला लक्ष्य साहू काम करता है। 11 सितंबर की शाम साढ़े छह बजे प्रशांत ने लक्ष्य को 193 ग्राम सोना टंच कराकर लाने के लिए दिया था।

बाद में उन्होंने लक्ष्य से सोना के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि टंच कराने के बाद उसने सोना दुकान में लाकर रख दिया था। सोना नहीं दिखने पर उन्होंने लक्ष्य से कई बार पूछताछ की, लेकिन वह अपनी बात पर अडिग था। परेशान होने उन्होंने घटना की शिकायत थाने में की थी।

शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने लक्ष्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने नीयत बिगड़ने पर सोना हड़पकर घर में छिपा देने की बात स्वीकार ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोना बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ चोरी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति