बीएमडब्ल्यू की टक्कर से लक्ष्मी की मौत, इंदौर में एक प्रायवेट कंपनी में जॉब करती थी

शिवपुरी
इंदौर में तेज रफ्तार कार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल होकर मौत के आगोश में समाई लक्ष्मी पुत्री नाथू सिंह तोमर उम्र 25 साल का परिवार शिवपुरी में फतेहपुर रोड पर रहता है। वह इंदौर में एक प्रायवेट कंपनी में जॉब करती थी।

इटावा में हो गई थी लक्ष्मी की सगाई
लक्ष्मी चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की बेटी थी। पिछले साल पिता नाथू सिंह की गंभीर बीमारी से मौत के बाद वह पूरे घर को संभाल रही थी। लक्ष्मी के चाचा मेहताब सिंह तोमर के अनुसार लक्ष्मी की इटावा में सगाई भी हो गई थी और नवंबर में शादी की तारीख तय होने वाली थी। मेहताब सिंह के अनुसार चार दिन पहले ही उनकी शादी की बात को लेकर बातचीत हुई थी, जिस पर यह तय हुआ था कि नवरात्र में बातचीत फायनल कर लेते हैं। लक्ष्मी की सड़क हादसे में मौत की खबर के बाद फिलहाल परिवार के सदस्य इंदौर रवाना हो गए हैं। लक्ष्मी का शव देर रात तक शिवपुरी पहुंचेगा।

ऐसे हुई घटना
इंदौर में लक्ष्मी अपनी दोस्त दीक्षा जादौन के साथ मेला देखने के लिए गई थी। दीक्षा ग्वालियर की रहने वाली है। उसकी भी इस घटना में मौत हो गई है। रांग साइड से आई बीएमडब्ल्यू ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद लक्ष्मी और उसकी दोस्त दीक्षा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर चोट होने की वजह से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद बीएमडब्ल्यू का चालक भागने की कोशिश करने लगा और कार को एक खंभे से टकरा दी। इसके बाद वो बाहर निकला और कार छोड़कर फरार हो गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति