उचाना में प्रस्तावित किसानों की महापंचायत के मद्देनजर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया गया, लोग परेशान

कैथल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को उचाना में प्रस्तावित किसानों की महापंचायत के मद्देनजर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इससे पड़ोसी राज्यों की सीमा के आर-पार आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है। उनका कहना है कि प्रशासन ने इस तरह से बैरिकेडिंग की है कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।

सीमावर्ती कैथल जिले में लोगों का कहना है कि बैरिकेडिंग को लेकर प्रशासन की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। यहां पर प्रशासन से कोई अधिकारी नहीं है जो लोगों को इस संबंध में बता पाए। बैरिकेडिंग होने से बड़े-बुजुर्ग बच्चे परेशान हो रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि उसे दवाइयां लेने के लिए पटियाला जाना था। लेकिन, बैरिकेडिंग की वजह से कई किलोमीटर घूमकर जाना होगा जिससे काफी परेशानी हो रही है।

बता दें कि आज उचाना में किसानों की एक महापंचायत होनी थी। पुलिस ने हरियाणा के कैथल और पंजाब के पटियाला स्टेट हाईवे बॉर्डर को कंक्रीट बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में कोहड़ ने कहा है कि 22 जुलाई को उन्होंने घोषणा की थी कि हरियाणा में किसानों की राष्ट्रीय स्तर की दो महापंचायत होगी।

उचाना की नई अनाज मंडी में 15 सितंबर को एक महापंचायत होनी थी। उन्होंने कहा, तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। हरियाणा के सभी जिलों से भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। पंजाब सहित पूरे देश से किसान आ रहे हैं। इस बीच आज सुबह हरियाणा पुलिस ने हमें एक नोटिस दिया जिसमें कहा गया है कि हम पंचायत नहीं कर सकते। इसके लिए पहले अनुमति नहीं मिली है।

कोहाड़ ने कहा कि आचार संहिता राजनेताओं के लिए लगा है। मंडी किसानों की है और किसान यहां महापंचायत कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर किसी को महापंचायत में आने से रोका तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिए।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति