आयुष्मान योजना: प्रदेश के चार लाख 30 हजार पेंशनर्स में से 70 वर्ष से अधिक के लगभग दो लाख योजना में शामिल होंगे

भोपाल
केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए किए गए नए प्रविधान से प्रदेश में 50 हजार से अधिक ऐसे लोगों को और लाभ मिल सकेगा जो आयकर दाता हैँ। इसके अतिरिक्त प्रदेश के चार लाख 30 हजार पेंशनर्स में से 70 वर्ष से अधिक के लगभग दो लाख योजना में शामिल हो जाएंगे। इस तरह इस आयु सीमा के लगभग ढाई लाख नए हितग्राही जुड़ेंगे। इसमें वे हितग्राही भी सम्मिलित होंगे जो गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) होने के कारण योजना से बाहर थे। अनुमान के अनुसार प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक के लोगों की संख्या लगभग 35 लाख है, जिन्हें योजना में किए गए नए प्रविधानों का लाभ मिलेगा।

प्रतिवर्ष 5 लाख की बीमा कवर
नई व्यवस्था में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी हितग्राहियों को अलग कार्ड दिया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर भी मिल सकेगा। यह राशि परिवार के साथ प्रतिवर्ष मिलने वाले पांच लाख रुपये के बीमा कवर के अतिरिक्त होगी।

एनएचए पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों के आधार पर बनेगा कार्ड
आयुष्मान भारत योजना मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि चिह्नित लोगों का नाम नेशनल हेल्थ अथारिटी (एनएचए) द्वारा ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसी आधार पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बुजुर्गों को यह सुविधा निश्शुल्क मिलेगी।केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद ने हाल ही में योजना को स्वीकृति दी है।

प्रदेश सरकार बनवाएगी कार्ड
अब हितग्राहियों के कार्ड बनाने की जिम्मेदारी राज्यों की है। एनएचए की ओर से इस उम्र सीमा में आने वाले हितग्राहियों का डाटा सभी राज्यों से मांगा गया है। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना का संचालन करने वाली स्टेट हेल्थ अथारिटी (एसएचए) ने सांख्यिकी विभाग से 70 वर्ष से अधिक आयु वालों की जानकारी मांगी है।

अभी यह स्थिति
वर्ष 2018 से चल रही आयुष्मान भारत योजना में एक करोड़ 20 लाख परिवार के चार करोड़ 70 लाख हितग्राही हैं। प्रदेश के 549 निजी और 495 सरकारी अस्पतालों में योजना के अंतर्गत उपचार की सुविधा है। उपचार के लिए 1900 से अधिक बीमारियों का पैकेज तैयार किया गया है। इन्हीं में से 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गो को भी लाभ मिलता है। अलग से उनके लिए कोई बीमारी चिह्नित नहीं की गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति