रायपुर स्टेशन से दुर्ग -विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कल

रायपुर

 दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ रायपुर स्टेशन से 16 सितंबर को 16.15 बजे  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दुर्ग एवं विशाखपट्टणम के मध्य 20 सितंबर से किया जाएगा।

वर्तमान में देश के अलग – अलग स्टेशनों के मध्य 55 वंदे भारत ट्रेनें, जो कि दोनों तरफ से 110 ट्रेनें चलाई जा रही है। आज भी  प्रधानमंत्री द्वारा 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा कल 16 सितंबर को 7 वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया जा रहा है, जिनमें भुज-अहमदाबाद, नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे, आगरा कैंट-वाराणसी, रायपुर (दुर्ग)- विशाखपट्टणम, पुणे-हुब्बली तथा वाराणसी-प्रयागराज वंदेभारत 20 कोच वाली एक्सप्रेस शामिल है।

वंदे भारत ट्रेनें जो कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यह 160 कि.मी. / प्रति घंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है, हालांकि हमारी दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस 130 कि.मी. की औसत स्पीड से चलेगी। गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी।  16 सितंबर, 2024 को यह ट्रेन उदघाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी। 20 सितंबर से ट्रेन नं. 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी इस ट्रेन में 16 कोच शामिल हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति