रेप के बाद बेटी की हत्या, हाथ-पैर बांध कुएं में फेंका, हैवान बाप गिरफ्तार

 गुना

 गुना जिले में एक मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है. हैरानी की बात ये है कि इस वारदात को पीड़िता के हैवान पिता ने ही अंजाम दिया है. पीड़िता का शव शनिवार को एक कुएं से बरामद किया गया था. उसका हाथ और पैर बंधा हुआ था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर चाचौड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची तीन दिन पहले लापता हो गई थी. इसके बाद उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने हत्या से पहले बलात्कार की पुष्टि कर दी. इसके बाद पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ.

थाना प्रभारी मचल सिंह मंडेलिया ने बताया कि पीड़िता के पिता की संभावित संलिप्तता के बारे में संदेह पैदा हुआ, क्योंकि वो अपनी बेटी की तलाश और जांच में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था. लापता होने से पहले लड़की को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था. रविवार सुबह लड़की के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस हिरासत में जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने मुंह खोल दिया.

आरोपी पिता ने बताया कि उसने लड़की की हत्या करने के बाद उसके हाथ-पैर को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया. चाचौड़ा की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) दिव्या राजावत ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉ. अंकित उपाध्याय ने संदेह जताया है कि लड़की की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बेटी से नफरत करता था.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति