छत्तीसगढ़-सुकमा में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या

सुकमा.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक गांव में रविवार को लोगों के एक समूह ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक पुजारी ने इशारा किया था कि उन लोगों के द्वारा किए गए जादू-टोने की वजह से गांव में एक लड़के और एक वरिष्ठ नागरिक की अचानक मौत हो गई थी। जिन लोगों ने कथित तौर पर पांचों को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला था, वे बाद में स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया।

यह घटना सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर एकताल गांव में हुई। पीड़ितों की पहचान मौसम कन्ना (34), उसकी पत्नी मौसम बीरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम अरजो (32) और करका लच्छी (43) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गांव में दो मौतें हुईं – एक लड़के की और दूसरी एक बुजुर्ग की। हालांकि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने एक आदिवासी पुजारी सेपूछा कि उनकी अचानक मौत क्यों हुईं। इसपर पुजारी ने इशारा कर दिया कि मृतक इसके लिए जिम्मेदार हैं।' आरोपियों के नाम सवलम राजेश, सवलम हिडमा, करम सत्यम, कुंजम मुकेश और पोडियाम एनका हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'उन्हें अपने अपराध का कोई पछतावा नहीं है। उनका मानना ​​है कि आरोपी काला जादू कर रहे थे। हम पुजारी और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।' इससे तीन दिन पहले गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में कथित तौर पर जादू-टोने के शक में 11 माह के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी।

बच्चों को छोड़ सबको मार दिया
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गांव में लगभग हर सप्ताह एक बच्चे या पुरुष की मौत हो रही थी और स्थानीय निवासी इन मौतों के लिए पीड़ितों के परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उन्होंने बताया कि निवासियों ने पुलिस को बताया कि उनका मानना ​​है कि पीड़ितों के परिवार ने गांव में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को निशाना बनाने के लिए जादू-टोना किया। उन्होंने बताया कि दो बच्चों को छोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों की हत्या आरोपियों ने कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति