धोखाधड़ी उजागर : हेडमास्टर पिता के बदले बेटा सरकारी स्कूल का संचालन कर रहा था

 अनूपपुर

 अनूपपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर की क्लास को उसकी बजाए उनके बेटे के पढ़ाने का मामला सामने आया है। इस मामले में हेडमास्टर और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, जिला पंचायत सीईओ अचानक स्कूलों का निरीक्षण करने निकले थे, जहां माध्यमिक विद्यालय चोलना में निरीक्षण कर रहे आधिकारी ने पाया कि हेडमास्टर का बेटा अपने पिता की जगह स्कूल में पढ़ा रहा था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

ऐसे हुआ खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब अनूपपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चोलना स्थित सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया था। निरीक्षण करने पहुंचे शर्मा को पता चला कि हेडमास्टर चमन लाल कंवर और दो अन्य गेस्ट टीचर स्कूल में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह कंवर का बेटा राकेश प्रताप सिंह स्कूल में पढ़ा रहा है। आगे जांच करने पर पता चला कि वह बच्चों को पढ़ाने के साथ स्कूल प्रबंधन का काम भी देखता है।

जिला पंचायत ने दर्ज कराई आपत्ति

हेडमास्टर की जगह उनके बेटे को पढ़ाते हुए पाए जाने के बाद जिला पंचायत सीईओं ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके साथ ही अनऑथराइज्ड रूप से स्कूल में कार्य किए जाने पर एक्शन लेते हुए राकेश प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।

बाप-बेटे पर दर्ज हुआ केस

सीईओ के निर्देश के बाद प्रखंड संसाधन केंद्र अधिकारी विष्णु मिश्रा ने हेडमास्टर के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए जैतहरी थाना प्रभारी को पत्र लिखा था। वहीं, जैतहरी थाना प्रभारी राकेश धारिया ने बताया कि हेड मास्टर की अनुपस्थिति में उनके बेटे के अवैधानिक और अनाधिकृत रूप से स्कूल का संचालन करने की शिकायत मिली है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए हेड मास्टर चमन लाल कंवर और उनके बेटे राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति