अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कर ली शादी, सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

मुंबई

बॉलीवुड के स्टार कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद फैंस को ये गुड न्यूज मिली। अदिति ने सिद्धार्थ संग शादी का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे सूरज हो, मैं तुम्हारा चांद और मेरे सभी सितारे… अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना… हंसी के लिए, कभी बड़े ना होने के लिए… अनंत प्रेम के लिए, लाइट और मैजिक के लिए… मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।'

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर 9 तस्वीरें शेयर की हैं। वो एक मंदिर के बाहर नजर आ रहे हैं। अदिति ने हल्की भूरे रंग की साड़ी पहनी है। बालों में गजरा लगाए, सिंपल से लुक में वो सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ ने सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहना है, जैसा की साउथ इंडियन कल्चर में पहना जाता है। बताया जा रहा है कि दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी में स्थित 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में ब्याह रचाया और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं मिली।

अदिति और सिद्धार्थ की इन तस्वीरों में से एक में वो मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं और पुजारी उनकी शादी करवा रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला है और वो हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं। एक ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है। ये तस्वीर शादी होने के तुरंत बाद की बताई जा रही है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते ही ये सोशल मीडिया पर छा गई हैं। बधाइयों का तांता लग गया है। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अनन्या पांडे, दुलकर सलमान, अथिया शेट्टी, दीया मिर्जा सहित तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

अदिति ने सत्यदीप मिश्रा से की थी शादी!
मालूम हो कि मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अदिति ने साल 2002 में वकील और पूर्व एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। लेकिन 2012 में उन्होंने अपने मैरिटल स्टेटस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन एक साल बाद 2013 में एक इंटरव्यू में उन्होंने जिक्र किया कि वो और सत्यदीप अलग हो चुके हैं। अदिति की सत्यदीप से मुलाकात तब हुई थी, जब वो 17 साल की थीं। ये उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप था। 24 साल की उम्र में अदिति ने सत्यदीप से शादी की, लेकिन उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा, क्योंकि तब वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं। वो भले ही सेपरेट हो गए, लेकिन उनके बीच दोस्ती का रिश्ता कायम था।

सिद्धार्थ की भी है ये दूसरी शादी
अदिति और सिद्धार्थ की मुलाकात उनकी फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर साल 2021 में हुई थी। इसी साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 28 मार्च 2024 को दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। सिद्धार्थ की भी ये दूसरी शादी है। उन्होंने 2003 में मेघना संग ब्याह रचाया था। दोनों दिल्ली में पड़ोसी थे और एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। साल 2006 के आसपास ये अलग हो गए और 2007 में तलाक ले लिया।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति