चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत ने दी दस्तक, सैकड़ों उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद

 बीजिंग

 चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत ने दस्तक दी है। अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'बेबिनका' ने सोमवार सुबह शंघाई में दस्तक दी। सवेरे-सवेरे तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच शी जिनपिंग सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद कर दिया है। इससे पहले 1949 को तूफान के कारण देश के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई थी। चीनी मौसम विभाग को अंदेशा है कि बेबिनका का कहर उससे भी खतरनाक हो सकता है। आज शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। शहर की 250 करोड़ की आबादी को घर के अंदर बने रहने और सावधान रहने की अपील की गई है। सरकार के निर्देश पर चार आपातकालीन टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, शंघाई में 75 वर्षों बाद सबसे शक्तिशाली तूफान बेबिनका ने सोमवार को दस्तक दे दी। शहर के अधिकारियों ने बताया कि रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने बताया कि तूफान सोमवार सुबह शहर के पूर्व में पुडोंग के लिंगांग न्यू सिटी के तटीय क्षेत्र में पहुंचा।
75 साल बाद बड़ी आफत की दस्तक

तूफान बेबिनका के शंघाई पहुंचने के तुरंत बाद सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि यह 1949 में आए तूफान के बाद शंघाई में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। शहर के 250 करोड़ निवासियों को अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, तथा शंघाई के दो मुख्य हवाई अड्डों पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि नदी किनारे स्थित चोंगमिंग जिले से नौ हजार लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है।
तटीय इलाकों में तबाही के मंजर

शंघाई के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने सीसीटीवी को बताया कि उन्हें तूफान से संबंधित घटनाओं की दर्जनों रिपोर्टें पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकतर गिरे हुए पेड़ और बिलबोर्ड हैं। सीसीटीवी ने झेजियांग प्रांत के तट पर एक फुटेज प्रसारित किया, जहां ऊंची लहरें समुद्र तट पर टकरा रही थीं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति