कांग्रेस के नेता उदित राज ने ‘राम मंदिर पर बुलडोजर’ वाली बात कहकर एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज ने 'राम मंदिर पर बुलडोजर' वाली बात कहकर एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया है। अयोध्या में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की है। दावा किया कि वह लड़की राम मंदिर में सफाई कर्मचारी है। हालांकि, अयोध्या पुलिस का कहना है कि घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उदित राज के पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की।

पूर्व सांसद उदित राज ने एक्स पर लिखा, 'अयोध्या में राम मंदिर में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। क्या राम मंदिर पर भी बुलडोजर चलेगा?' कांग्रेस नेता के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और अयोध्या पुलिस से ऐक्शन लेने की मांग की। एक यूजर ने अयोध्या पुलिस को टैग करते हुए, 'यह व्यक्ति फेक न्यूज फैला कर जानता कि भावना भड़काने और माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न कर रहा है। कृपया संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करें।'

2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर-पश्चिम सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर हारे उदित राज को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अयोध्या पुलिस का बयान दिखाते हुए कहा कि वह फेक न्यूज फैला रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि यह घटना राम मंदिर से करीब 20 किलोमीटर दूर की है और कुछ परिचितों ने अंजाम दिया है। इसमें राम मंदिर को क्यों जोड़ा जा रहा है?

अयोध्या पुलिस ने क्या कहा?

अयोध्या पुलिस ने रविवार को एक बयान जारी करके कहा कि सोशल मीडिया पर कैंट थाने के तहत दुष्कर्म की घटना के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। अयोध्या पुलिस इसका खंडन करती है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिया उससे सामने आया कि वह अपने पूर्व परिचित मित्र से मिलने के लिए अलग-अलग तारीखों पर गई थी। तब उसके साथियों ने उसके साथ दुराचार किया। 2 सितंबर को केस दर्ज किया गया। घटना में दो नाबालिग समेत 6 आरोपी हैं। पुलिस ने शारिक और दो किशोर को रेप के आरोप में और विनय पासी, शिवा सोनकर, उदित सिंह, सत्यम को शील भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति