कोहली 147 साल का इतिहास बदलने के लिए 58 रन की जरुरत, टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

मुंबई

क्रिकेट जगत में हमेशा ही विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर के साथ की जाती है. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट जो भी कहें, लेकिन विराट कोहली का मानना है कि वह सचिन को टीवी पर देखते हुए बड़े हुए हैं. ऐसे में उनका सचिन के साथ तुलना करना नाइंसाफी होगा. सचिन को भारतीय टीम से संन्यास लिए काफी साल हो गए हैं. वहीं किंग कोहली देश के लिए अब भी इंटरनेशनल लेवल पर शिरकत कर रहे हैं. यहां वह क्रिकेट के 2 प्रारूप वनडे और टेस्ट में सक्रीय हैं, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सफलता के साथ ही उन्होंने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है.
इतिहास रचने के करीब विराट कोहली

टीम इंडिया को जल्द ही बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यहां किंग कोहली का बल्ला चलता है तो वह एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. दरअसल, मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज 27,000 रन बनाने का खास रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने 623 पारियों (226 टेस्ट पारी, 396 वनडे पारी और 1 टी20) के बाद 27,000 के आंकड़े को छुआ था.

वहीं आगामी सीरीज के दौरान विराट कोहली के बल्ले से 58 रन निकलते हैं तो वह सचिन के इस खास उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे. फिलहाल उन्होंने देश के लिए 591 पारियां खेली हैं और 26942 रन बनाए हैं.
कोहली को 8 पारियों में 58 रन की दरकार

ऐसा नहीं है कि कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 58 रन नहीं बनाते हैं तो वह खास उपलब्धि से चूक जाएंगे. सचिन का खास रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनके पास पर्याप्त मौके हैं.

पूरी संभावना नजर आ रही है कि आगामी सीरीज में कोहली, सचिन के इस खास उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे. ऐसा करते ही कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में 600 से कम पारियों में 27,000 रन तक पहुंचने वाले पहले क्रिकेटर भी बन जाएंगे.
इन 3 दिग्गजों के नाम दर्ज है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

मौजूदा समय में सचिन तेंदुलकर के अलावा अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 से अधिक रन बनाए हैं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति