शिवपुरी के जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी को विदाई पार्टी, नए सीईओ हिमांशु जैन ने चार्ज ग्रहण किया

 शिवपुरी

शिवपुरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी का शिवपुरी से भोपाल ट्रांसफर हो गया है। इस दौरान उनके ट्रांसफर पर मरावी को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई पार्टी दी। शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ रहते हुए उमराव सिंह मरावी ने पीएम जनमन योजना में पूरे देश और प्रदेश में रिकॉर्ड आदिवासियों के आवास बनवाकर शिवपुरी का नाम रोशन किया।

पीएम जनमन योजना में अति पिछड़ी अनुसूचित जनजातियों को शिवपुरी जिले में सबसे पहला आवास बना। इसके अलावा जिले में प्रदेश व देश में सबसे ज्यादा आवास बनाए गए हैं। शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना में रिकॉर्ड तोड़ आवास बनाए जाने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल भी तारीफ कर चुके हैं।

शिवपुरी जिला पंचायत सीईओ रहे उमराव सिंह मरावी का भोपाल मुख्य सचिव कार्यालय में ट्रांसफर किया गया है। इस दौरान नए जिला पंचायत सीईओ बने गए हिमांशु जैन ने भी शिवपुरी में चार्ज ग्रहण कर लिया है। पुराने सीईओ उमराव सिंह मरावी से उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। पूर्व सीईओ उमराव सिंह मरावी की विदाई पार्टी में शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति