टीमकगढ़ : पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल, एसपी ने 6 आरक्षकों को किया सस्पेंड

 

टीकमगढ़

 मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जिन पुलिस आरक्षकों पर जुआ-सट्टा रोकने जिम्मेदारी थी, वही इसे बढ़ावा देने में लिप्त पाए गए हैं। जिले में पुलिस आरक्षकों का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी (SP Rohit Kashwani) ने बड़ी कार्रवाई ही है। एसपी ने जुआ खेलने वाले 6 कॉन्स्टेबल को निलंबित (suspend) कर दिया है। साथ ही वायरल वीडियो (gambling viral video) की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

6 आरक्षकों पर गिरी गाज

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि आरक्षकों पर जुआ खेलते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें कोतवाली, देहात, दिगौड़ा और पुलिस लाइन में तैनाक आरक्षक एक साथ बैठकर जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। मामले में 6 आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए आरक्षकों में मनोज अहिरवार (कोतवाली), अनिल पचौरी (कोतवाली), सूरज राजपूत (कोतवाली) भुवनेश्वर अग्निहोत्री (देहात थाना) सलमान खान (दिगौड़ा थाना) रितेश मिश्रा (पुलिस लाइन) शामिल हैं।

वायरल वीडियो की जांच के निर्देश

एसपी रोहित काशवानी ने आगे बताया कि वायरल वीडियो की जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो कितने दिन पुराना है। और जुआ खेलने के दौरान मौके पर और कौन-कौन मौजूद था। जांच के आधार पर कुछ और कॉन्स्टेबल पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल जुआ खेलने का यह पिछली दिपावली का बताया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी जुआ खेलते दिख रहे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरक्षकों पर जुआ खेलते हुए वीडियो किसने बनाया था। साथ ही किसने इसे वायरल किया है।

पिछली दिवाली के समय का बताया जा रहा वीडियो

आरक्षकों के जुआ खेलने का ये वीडियो पिछली दिवाली के आसपास का बताया जा रहा है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जिससे पता चल जाए की ये कितने दिन पुराना है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान मौके पर और कौन-कौन मौजूद था।

कुछ और लोगों पर भी हो सकती है कार्रवाई

एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो में करीब 12 लोग दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद बाकी लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर बाकी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति