महाकाल मंदिर समिति को HC की चेतावनी, प्रसादी पैकेट से 10 दिन में नहीं हटा ‘ऊँ और शिखर’ का फोटो, तो दोबारा जाना होगा कोर्ट

उज्जैन
 महाकाल के लड्डू प्रसाद के पैकेट पर बने भगवान महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर को हटाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था. लेकिन अब तक इस पर पहल नहीं की गई है. इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले को लेकर मंदिर प्रशासन ने कहा है कि नए पैकेट के डिजाइन पर काम चल रहा है. जल्द ही नए पैकेट जारी किए जाएंगे.

'लड्डू पैकेट्स पर बनी तस्वीर से आस्था को ठेस'

लड्डू के पैकेट्स पर भगवान महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर लगी होने के कारण श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचने का मामला आया था. जिसको लेकर 10 अप्रैल 2024 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि 3 महीने के भीतर लड्डू के पैकेट से भगवान महाकाल की तस्वीर हटा ली जाए. इस पर याचिकाकर्ता के वकील अभीष्ट मिश्र ने मंदिर प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि "4 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक लड्डू के पैकेट से भगवान महाकाल की तस्वीर नहीं हटाई गई है. इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना हो रही है."

'स्टॉक खत्म होने का तर्क गलत'

वकील अभीष्ट मिश्र ने यह भी आरोप लगाया कि "मंदिर समिति ने पैकेट्स का स्टॉक खत्म होने की बात कहकर समय मांगा था. लेकिन वास्तविकता यह है कि रोजाना नए पैकेट्स ऑर्डर देकर बनवाए जा रहे हैं. इन पैकेट्स का निर्माण क्षीरसागर स्थित फैक्ट्री में हो रहा है और कर्मचारियों के अनुसार, प्रतिदिन नए पैकेट्स तैयार किए जाते हैं. इसलिए स्टॉक खत्म होने का तर्क गलत है. इन पैकेट्स को अनुचित स्थानों पर फेंका जा रहा है, जिससे देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है."

अंतिम चेतावनी का भेजा पत्र

याचिकाकर्ता के वकील की ओर से मंदिर समिति को एक अंतिम चेतावनी भरा पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 21 अप्रैल 2024 को हुई समिति की बैठक के निर्णयों को शीघ्र लागू किया जाए. पैकेट्स से भगवान महाकाल की तस्वीर हटाने में कोई नई डिजाइन की आवश्यकता नहीं है. केवल "श्री प्रसादम" लिखना ही पर्याप्त है. यदि 10 दिनों के भीतर इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो मंदिर प्रबंध समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

'नए पैकेट की डिजाइन पर चल रहा है काम'

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इस विवाद पर कहा है कि "महाकाल मंदिर समिति ने लड्डू के पैकेट को बदलने का फैसला लिया है और नए पैकेट के डिजाइन पर काम चल रहा है. जल्द ही नए पैकेट जारी किए जाएंगे, जिनमें भगवान महाकाल की तस्वीर नहीं होगी."

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति