शाहपुरा विसर्जन घाट की व्यवस्था में लापरवाही, निगमायुक्त ने दारोगा को किया मुख्यालय में अटैच

भोपाल
 निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने शाहपुरा विसर्जन घाट का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के कार्य से अनुपस्थित वार्ड 48 के प्रभारी दारोगा (मूल पद विनियमित सफाई कामगार) मनोज टांक को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया है।

साथ ही संबंधित दारोगा की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है। दरअसल जब निगमायुक्त घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे तो उनको प्रभारी दरोगा के स्थान पर दूसरा प्राईवेट व्यक्ति विशाल बिछेले ड्यूटी करता पाया गया और मनोज टांक को निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए वायरलेस सेट भी अनाधिकृत रूप से विशाल बिछेले के पास पाए गए।

संबंधित दरोगा की अनुपस्थिति एवं वायरलेस सेट अन्य व्यक्ति के पास पाए जाने पर निगम आयुक्त ने तुरंत कार्रवाई की। निगम आयुक्त ने विसर्जन कार्य से संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने कार्य पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे अन्यथा अनुपस्थितों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति