राजस्थान-शाहपुरा में हिन्दू संगठनों का धरना समाप्त लेकिन तीसरे दिन भी बाजार बंद

शाहपुरा.

शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में लगातार तीसरे दिन भी बाजार बंद रहे, हालांकि देर रात हिंदू संगठनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया लेकिन आज बारावफात के चलते सर्व हिन्दू समाज के बिना किसी आधिकारिक आह्वान के स्वैच्छिक बंद रखा है। यह बंद शाहपुरा जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में केवल जुलूस निकलने तक ही रखा गया है।

इस बंद का असर शाहपुरा जिला मुख्यालय के अलावा खजूरी, शक्करगढ़, पीपलूंद और काछोला जैसे आसपास के कस्बों में भी देखा गया। लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। जहाजपुर में एकादशी पर धार्मिक जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना के बाद से ही तनाव बना हुआ था। इस घटना के बाद पीतांबर राय भगवान का बेवाण, जिसे किले पर ले जाना था, अस्थायी रूप से आज कल्याणराय जी के मंदिर में रखा गया। प्रशासनिक जांच के बाद ही बेवाण को किले पर ले जाया जाएगा। विगत रात के दौरान हुए धरना प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  अवैध केबिनों और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति