आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक आज सुबह 11 बजे, वहीं फाइनल होगा नए सीएम का नाम

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके हैं. उन्होंने  (15 मार्च) को 48 घंटे बाद सीएम की कुर्सी छोड़ने का ऐलान किया है. इसके बाद दिल्ली की सियासत में उठापटक तेज हो गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक बुलाई गई है. इस दौरान दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है. बैठक से पहले AAP के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे.

PAC में शामिल हैं ये सदस्य

अरविंद केजरीवाल, मनीष ससोदिया, संजय शर्मा, दुर्गेश पाठक, अतिशी, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राघव चड्ढा, राखी बिड़लान, पंकज गुप्ता, एनडी गुप्ता

 सुबह 11 बजे होगी AAP विधायक दल की बैठक

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक आज  सुबह 11 बजे होगी. इस बैठक में नए मुख्यमंत्री ने नाम पर मुहर लगेगी. अरविंद केजरीवाल आज  शाम 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलेंगे. वह उन्हें अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल इस्तीफे के साथ ही LG को विधायक दल के नेता का नाम और समर्थन की चिठ्ठी‌ सौंपेंगे. बता दें कि केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएंगे. उन्होंने कहा था​ कि जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट की मुहर नहीं लगाती वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.

 केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद शुरू हो गई है. वह कल शाम एलजी से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

दिल्ली LG ने मुलाकात के लिए केजरीवाल को दिया आज  शाम 4:30 बजे का समय

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुलाकात के लिए आज  शाम 4:30 बजे का समय दिया है. केजरीवाल कल शाम उनसे मिलकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट का मोहर नहीं लगा देती.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति